Monday 16 October 2017

16 अक्तूबर –लियाकत अली खां की हत्या हुई

1951 में आधुनिक पाकिस्तान के जनकों में गिने जाने वाले पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली की भरी जनसभा में हत्या कर दी गई थी। यह पाकिस्तान में पहली बड़ी राजनीतिक हत्या थी। लियाकत शेरवानी पठान परिवार से आते थे। वे हमेशा देश को इस्लामिक कठमुल्लापन से दूर रखना चाहते थे इसलिए उनकी कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी। आजादी से पहले अंतरिम सरकार में वे भारत के वित्तमंत्री भी थे। उन्हें भारत का पहला बजट पेश करने का श्रेय जाता है। नवबजादा लियाक़त अली ख़ान पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्होंने पाकिस्तान आंदोलन के दौरान मुहम्मद अली जिन्ना के साथ कई दौरे किए। उनका जन्म 1 अक्तूबर 1895 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। उनकी मजार कराची शहर में है।

1757 में आस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।

1793 में फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा सुनाई गई।

1868 में डेनमार्क ने निकोबार द्यीप समूह पर अपने सभी अधिकार ब्रिटेन को बेचने की घोषणा की।

1905 में लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।

1915 में ब्रिटेन ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1917 में शायर लखनवी का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम मुहम्मद हसन पाशा था।

1939 में  द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।

1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुषांगिक संगठन खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई।

1948 में भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम की नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में ड्रीम गर्ल के नाम से मशूहर हेमा 2014 में मथुरा से चुनाव जीतकर लोकसभा की सदस्य बनीं।


1959 में राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना हुई।

1964 में चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।

1968 में  भारतवंशी हरगोविन्द खुराना को दवा और शरीर विज्ञान के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1987 में पहली बार अमेरिका में एक गहरे उजाड़ कुएं में गिरी बच्ची को निकाले जाने की प्रक्रिया को लाखों लोगों ने टीवी पर देखा


2012में  सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह अल्फा सेंचुरी बीबीका पता चला।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  

No comments:

Post a Comment