Sunday 22 October 2017

22 अक्तूबर - अशफाक उल्लाखां का जन्म हुआ

1900 में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ। उनके पिता का नाम शफीक उल्ला खां था। वे पठान परिवार से आते थे। उन्होंने काकारी कांड में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्हें 19 दिसंबर 1927 को फैजाबाद में फांसी दी गई। स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में वे पहले मुसलमान हैं जिन्हें षडयंत्र के नाम पर फांसी दी गई। राम प्रसाद बिस्मिल की ही तरह अशफाक उल्ला खां भी शायरी करते थे।  

1680 में मेवाड़ के राणा राज सिंह का निधन हुआ।

1796 में पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।

1873 में स्वामी रामतीर्थ का जन्म हुआ। वे हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।

1867 में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गई।

1875 मे अर्जेंटिना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत हुई। 

1879 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ हुआ।

1883 में न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।


1937 में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और संवाद लेखक कादर खान का जन्म हुआ। पहले उन्होंने खलनायक की भूमिकाएं की, बाद में कामेडी में भी किस्मत आजमाया। 

1962 में भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई

1964 में फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।


1975 में  'वीनस-9' अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।

2004 में अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर। सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।

2006 में अफ़ग़ानिस्तान में अधिक नशीली दवाएं जब्त की गईं।

2007 में चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारुढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।

2008 में भारत के पहले मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान प्रथम को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया. भारत ने मानव रहित यान को चंद्रमा पर भेजने के सपने को आज के दिन साकार किया था। चंद्रयान को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था। भारतीय अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण कार्यक्रम में यह 27वां उपक्रम था।  इसका कार्यकाल 2 साल के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन 29 अगस्त 2009 को बीच में ही नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट जाने पर इसे 30 अगस्त को बंद कर दिया गया।  

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment