Tuesday 3 October 2017

3 अक्टूबर - कादंबिनी गांगुली का निधन हुआ

1923 में 3 अक्तूबर को कोलकाता में कादम्बिनी गांगुली का निधन हो गया। उनका जन्म- 18 जुलाई, 1861 को भागलपुर, बिहार में हुआ था। वे भारत की पहली महिला स्नातक थीं। वह देश की पहली महिला फिजिशियन भी थीं। इसके साथ ही कांग्रेस के अधिवेशन में भाषण देने वाली पहली महिला भी थीं। वे बंकिम चंद्र चटर्जी से प्रभावित थीं।  


1657 में फ्रांसीसी सैनिकों ने मैड्रिड पर कब्जा किया।

1735 में फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।


1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।

1863 में आज ही के दिन अमेरिका में 'थैंक्स गिविंग डेमनाए जाने की घोषणा हुई।


1880 में पहले मराठी संगीत नाटक 'संगीत शाकुन्ताल' का पुणे में मंचन किया गया। 
1915 में नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।

1932 में इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1977 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

1984 में भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गई।

1992 में गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।

1994 में भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।

1995 में चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति बनी।

1999 में आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु संयुक्त राज्य अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।

2002 में नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देनी की सिफ़ारिश की गई।

2003 में पाकिस्तान ने हल्फ-3 मिसाइल का परीक्षण किया।

2004 में लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

2006 मे संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून होंगे।

2008 में टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने बंगाल के सिंगूर से नैनो कार परियोजना दूसरे राज्य में ले जाने का ऐलान किया।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment