Friday 27 October 2017

27 अक्तूबर – मुगल बादशाह अकबर का निधन हुआ

1605 में मुगल शासक अकबर का निधन फतेहपुर सीकरी में हुआ। मुगल शासकों उसकी गिनती ऐसे शासकों में होती है जिसने हिंदूओं के साथ सौहार्द बनाने की कोशिश की। उसका मकबरा आगरा के पास सिकंदरा में बना हुआ है। यह आगरा का प्रमुख दर्शनीय स्थल है।


1676 में पोलैंड और तुर्की ने वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए। 

1795 में अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।


1806 में फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।

1811 में आइजैक मेरिट सिंगर ने जन्‍म लिया था। उन्‍होंने सिलाई मशीन का आविष्‍कार किया था।


1904 में स्वतंत्रता सेनानी जतीन्द्र नाथ बोस का कोलकाता में जन्म हुआ।


1905  में नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया।

1910 में रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली।

1920 में  देश के दसवें और पहले दलित राष्‍ट्रपति के. आर. नारायण का केरल के त्रावणकोर में जन्‍म हुआ।

1920 में ही लीग ऑफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया।

1946 में फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को जनता की स्वीकृति मिली। इस प्रकार फ्रांस में चौथा लोकतंत्र आरंभ हुआ।

1947 में कश्मीर के राजा हरी सिंह ने भारत में विलय की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1952 में फिल्‍म जगत के साथ-साथ भजनों से खास पहचान बनाने वाली गायिका अनुराधा पौडवाल का जन्‍म हुआ।

1959 में पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।

1968 में मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1969 में चंडीगढ़ को पंजाब में शामिल करने के मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह फेरुमन का निधन हुआ।

1974  में महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजम का निधन हुआ।

2012 में  इराक में श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में 46 लोगों की मौत, 123 घायल हुए।



   ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  

No comments:

Post a Comment