Sunday 15 October 2017

15 अक्तूबर 1932 – टाटा एयरलाइंस का पहला विमान उड़ा

1932 में भारत की पहली निजी वायुसेवा कंपनी टाटा एयरलाइंस के विमान ने पहली उड़ान भरी। टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी के मालिक जेआरडी टाटा और नेविल विन्सेंट की काफी कोशिश के बाद साल जेआरडी टाटा ने कराची से एक विमान में उड़ान भरी और मुंबई पहुंचे। हालांकि इस हवाई जहाज़ में डाक थी। मुंबई के बाद विन्सेंट यह जहाज उड़ा कर चेन्नई तक ले गएआरंभ में कंपनी के पास दो छोटे जहाज़ थे और एक ही पायलट था। हालांकि जेआरडी टाटा खुद भी विमान उड़ाते थे। लंबे समय बाद टाटा समूह एक बार फिर विमानन सेवा में उतरा है। एयर एशिया और एयर विस्तारा में इस समूह की हिस्सेदारी है। 


1542 में मुगल बादशाह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर का जन्म हुआ।  


1686 में मुगल शासक औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1866 में कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में जबरदस्त आग लगने से 2500 मकान जलकर खाक।

1917 में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान नृत्यांगना माताहारी को फ्रांस के सैनिकों ने जर्मन जासूसी के आरोप में गोली मारी।

1931 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में एक गरीब परिवार में हुआ। उनका निधन 27 जुलाई 2015 को शिलांग में हुआ। 

1949 में त्रिपुरा राज्य को भारत में सम्मिलित किया गया।

1958 में अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने मिस्र के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।

1964 दुनिया सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता निकिता ख्रुश्चेव के पद से हटने की अचानक खबर से चौंका उठी थी।

1978 में सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1988 में उजवला पाटिल समुद्र के रास्ते विश्व का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनी।

1990 में सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।

1997 में अरुंधति राय को उनकी किताब गाड ऑफ स्माल थिंग्स के लिए बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।  

2012 में ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को उनके उपन्यास ब्रिंग अप द बडीज के लिए मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


2013 में फिलीपींस में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया. 215 लोगों की मौत हुई।

   ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  


No comments:

Post a Comment