Thursday 5 October 2017

5 अक्तूबर- लार्ड कार्नावालिस की मजार है यहां

1805 में गवर्नर जनरल लॉर्ड चार्ल्स कार्नवालिस का उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में निधन हुआ। उन्होंने 1793 में बंगाल में स्थायी बन्दोबस्त के रूप में एक नई राजस्व पद्धति की शुरुआत की। इसे कार्नावालिस कोड के नाम से जाना जाता है। उनके समय में जिले के सभी अधिकार कलेक्टर को दिया गए। साथ ही उन्हें भारतीय सिविल सेवा का जनक माना जाता  है। वे भारत में पुलिस व्यवस्था के जनकर भी माने जाते हैं। वे 12 सितंबर 1786 से 28 अक्टूबर 1793 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे। उन्हें दोबारा 1805 में 30 जुलाई को गवर्नर जनरल बनाकर भेजा गया। पर 5 अक्तूबर को यूपी के गाजीपुर में उनका निधन हो गया। उनका जन्म 31 दिसंबर 1738 को लंदन में हुआ था।

1676 में ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला।

1789 में फ्रांस की क्रांति के दौरान पेरिस की महिलाओं ने सामंतवाद की समाप्ति, खाने को रोटी और राजा व उसके दरबार को पेरिस स्थानांतरित करने की मांगों को लेकर वर्सेलिस तक मार्च किया।



1864 में चक्रवाती तूफान से कोलकाता में भीषण तबाही, 50 हजार से अधिक लोग मारे गए।

1880 में अलोन्जो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया।

1910 में पुर्तगाल में हुई क्रांति में राजशाही की समाप्ति, गणतंत्र की घोषणा।

1944 में फ्रांस की महिलाओं को मताधिकार मिला।

1989 में 14वें दलाई लामा तेनज़िन ग्यात्सो को मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।

1989 में केरल उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश मीरा साहिब फातिमा बीवी को उच्चतम न्यायालय की महिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

1993 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने अयोध्या मामले में 40 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की।

1994 में स्विट्जरलैंड के सोलर ट्रैडिशन कल्टके 48 सदस्यों ने दुनिया के दिखावे और दमन से बचने के लिए सामूहिक आत्महत्या की।

2011 में एप्पल कंपनी के सीईओ स्टीव जॉब्स का निधन हुआ।

2011 में डेटाविन्ड कंपनी द्वारा निर्मित कम कीमत के टैबलेट आकाशको  भारत में लॉन्च किया गया।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment