Saturday 14 October 2017

14 अक्तूबर - डॉक्टर अंबेदकर 3.85 लाख लोगों के साथ बौद्ध बने

 1956 में डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा (नागपुर) में हिंदू धर्म का परित्याग कर बौद्ध धर्म स्वीकार किया। इस मौके उन्होंने अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी। नागपुर में वह स्थल अब पवित्र धार्मिक स्थल बन चुका है, जहां लाखों लोगों ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। यहां 120 फीट लंबा विशाल स्तूप बना है। हर साल 14 अक्तूबर को यहां विशाल आयोजन होता है।

 1066 में हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नार्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेराल्ड द्वितीय की हत्या कर दी। 

1240 में भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान की मौत हुई। उसकी कब्र हरियाणा के कैथल शहर में है।

1643 में दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का जन्म हुआ।

1760 में रुस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।

1882 में शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।

1884 में अमेरिका में 'गदर पार्टी' के संस्थापक लाला हरदयाल का दिल्ली में जन्म हुआ।

1911 में सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका सिस्टर निवेदिता का दार्जिलिंग मे निधन हुआ।


1913 में ब्रिटेन के दक्षिण वेल्स स्थित यूनिवर्सल कोयले की खदानों में विस्फोट से 439 लोगों की मौत हो गई।

1914 में गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।

1933 में एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के लीग आॅफ नेशन्स से अलग होने की घोषणा की।

1943 में इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1952 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक पहली बार न्यूयॉर्क के मौजूदा मुख्यालय में हुई।

1964 में आज ही के दिन डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर को केवल 35 साल की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए पुरस्कृत किया गया. अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में जन्मे किंग नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बने


1981 में होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।


1999 में  परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर

2000 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।


   ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment