Saturday 28 October 2017

28 अक्तूबर –जर्मन विद्वान मैक्समूलर का निधन हुआ

1900 में फ्रैडरिक मैक्स मूलर का ब्रिटेन में निधन हुआ। वे प्रसिद्ध जर्मन संस्कृत विद्वान थे। वे प्राच्य विद्या विशारद, लेखक तथा भाषाशास्त्री थे। उनका भारत से बहुत लगाव था।  मैक्समूलर का जन्म 6 दिसंबर 1823 को जर्मनी में हुआ था। वे अपनी पुस्तक हिस्ट्री ऑफ एनसिएंट संस्कृत लिट्रेचर के लिए जाने जाते हैं।


1492 में क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।

1867 में स्वामी विवेकानंद की शिष्या सिस्टर निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ।

1886 में  फ्रांस ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में अमेरिका को स्टैचु ऑफ लिबर्टी भेंट की।


1891 में जापान में आये भूकंप से 7300 लोग मरे।


1913 में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।

1918 में आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।

1929 को अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हो गया। कुछ बैंकों लड़खड़ाने के बाद निवेशक पैसा निकालने लगे। 28 और 29 अक्टूबर के कारोबार में ही बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है. सैकड़ों बैंक चौपट हो गए। नौकरियों में कटौती शुरू हो गई।  

1954 में अर्नेस्ट हेमिन्गवे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1955 में मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1955 में माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का वाशिंगटन में जन्म ।

1962 में सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव ने घोषणा किया कि उनका देश अमरीका के निशाने पर सधी, क्यूबा में तैनात परमाणु मिसालें हटा लेगा।

2009 मे पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।

 2011 में रागदरबारी के लेखक श्रीलाल शुक्ल का निधन हुआ।

2012 में सीरिया में संघर्ष विराम टूटने के बाद 128 लोग मारे गए।

2012 में जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )


No comments:

Post a Comment