Wednesday 25 October 2017

25 अक्तूबर – लार्ड मेकाले का जन्म हुआ

1800 में प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक, इतिहासकार और शिक्षाविद लार्ड मेकाले (थॉमस बेबिंगटन मेकाले) का जन्म ब्रिटेन के लिकेस्टरशायर में हुआ। भारत में अंग्रेजी शिक्षा देने वाले स्कूलों की नींव रखने के लिए लार्ड मेकाले को याद किया जाता है। कई लोग उनकी आलोचना भी करते हैं कि उन्होंने ब्रिटिश हितों की रक्षा करने वाले भारतीय पढ़े लिखों की फौज तैयार करने वाली शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी।

1415 में इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।


1812 में युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।

1917 में बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।

1924 में भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।

1938 में हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग का जन्म हुआ।

1951 में भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत हुई।

1962 में अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1964 में अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक विजयंतका निर्माण किया गया।

1971 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।

1980 में प्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी का निधन हो गया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी गीत लिखे।

1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

2000 में अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।

2005 में ईराक में नए संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007 में तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।

2008 में सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सजा सुनाई गई।

2009 में बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल हो गए।

2012 में क्यूबा और हैती में सैंडीतूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डालर का नुकसान हुआ।

2012 में ही अभिनेता और व्यंग्यकार जसपाल भाटी का सड़क हादसे में निधन हो गया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment