Tuesday 10 October 2017

10 अक्तूबर – मालगुडी डेज के लेखक आरके नारायण का जन्म हुआ

1906 में प्रसिद्ध लेखक और उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म चेन्नई में हुआ। उनका पूरा नाम रासीपुरम कृष्णास्वामी अय्यर नारायण स्वामी था। भारतीय अंग्रेजी साहित्य साहित्य लेखकों में उनका सम्मानित स्थान है।   उनका निधन 13 मई 2001 को हुआ। उनके प्रसिद्ध उपन्यास गाइड पर इसी नाम से हिंदी फिल्म बनी। बच्चों पर केंद्रित उनकी कृति मालगुडी डेज पर दूरदर्शन का प्रसिद्ध धारावाहिक बना।

1756 में ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।

1846 मे ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।

1868 में क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।


1899 में भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक श्रीपाद अमृत डांगे का जन्म हुआ।


1910 में वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया ।

1924 में शिकागो में स्थित लोयोला विश्वविद्यालय के लेक शोर परिसर में अल्फा डेल्टा गामा बिरादरी की स्थापना की गई।

1942 में सोवियत संघ ने आस्ट्रेलिया के साथ अपने राजनयिक संबंध की शुरुआत की।
1954 में बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।

1964 में टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।

1970 में नन्हें से द्वीप देश फिजी ने स्वतंत्रता हासिल की।

1971 में अमेरिका के एरिजोना के लेक हवासु शहर में लंदन ब्रिज को पुनर्निर्मित किया गया। इसे ब्रिटेन से ख़रीदकर तोड़कर अमेरिका लाया गया था।

1978 में  रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।


1990 में अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।

1991 में भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।

1992 में कोलकाता के पास दूसरा हुगली पुल विद्यासागर सेतुको आम जनता के लिए खोला गया। इससे हावड़ा ब्रिज पर बोझ कम हुआ।

2000 में श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन।

2001 में  बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

2003 में भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।

2005 - एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।


2008 में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment