Monday, 30 October 2017

30 अक्तूबर – स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ

1883 में महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन राजस्थान के अजमेर में हुआ। उनका बचपन का नाम 'मूलशंकर' था। उन्होंने ने 1874 में एक महान आर्य सुधारक संगठन - आर्य समाज की स्थापना की। वे एक संन्यासी तथा एक महान चिंतक थे। उनका जन्म गुजरात के भूतपूर्व मोरवी राज्य के टकारा गाँव में 12 फरवरी 1824 को हुआ था।

1611 में  गुस्टाफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।

1909 में होमी जहांगीर भाभा, प्रसिद्ध वैज्ञानिक का जन्म हुआ।

1922  में बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।

1925 में पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ.

1930 में तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

1945  में भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1956 में भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।

1960 में पहली बार एक जिंदा इंसान को किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया गया था।

1963 में अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1975 में  स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।

1980 में मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।

1990 में  भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा की मृत्यु हो गई। 

1994 में बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।

2001 में लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।

2003 में ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।

2004 में उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।

2008 में असम की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर श्रेणीबद्ध धमाके हुए। इसमें 66से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।

2013 में  तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  

No comments:

Post a Comment