Thursday 26 October 2017

26 अक्तूबर - महान पत्रकार गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ

1890 में स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी और पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ था। उनका जन्म अपने ननिहाल, इलाहाबाद के अतरसुइया मोहल्ले में श्रीवास्तव (कायस्थ) परिवार में हुआ। नके पिता मुंशी जय नारायण हथगांव, जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे। 25 मार्च सन 1931 को कानपुर के हिन्दू-मुस्लिम दंगे में निस्सहायों को बचाते हुए साम्प्रदायिकता की भेंट चढ़ गए थे। इसी दंगे में उनकी मौत हो गई। उनका शव अस्पताल में लाशों के ढेर में पड़ा मिला।  एक निडर और निष्पक्ष पत्रकार तो थे ही, इसके साथ ही वे एक समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे।

 1775 में मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर का जन्म हुआ।

1934 में महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई

1947 में आज ही के दिन भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर मुस्लिम बहुल राज्य जम्मू कश्मीर के हिंदू राजा ने इसी दिन भारत के साथ जाना तय किया

1955 में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डीवी पलुस्कर का निधन हुआ।

1956 में आज ही के दिन को हंगरी के नए प्रधानमंत्री इमरे नेगी ने प्रदर्शनकारियों और सोवियत सेना के बीच जारी लड़ाई के तीसरे दिन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी

1962 में भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।

1969 में चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन मुंबई आए।

1976 में त्रिनिडाड एंड टोबैगो गणराज्य बना।

1994 में इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।

2000 में क्रांतिकारी साहित्य के लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन हुआ।

2001 में जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।

2005 में वर्ष 2006 को भारत में आज ही के दिनचीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला हुआ

2006 में इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।

2007 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।

2012 में बर्मा (म्यांमार) में हिंसक झड़प में 64 लोगों की मौत। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment