Tuesday 24 October 2017

24 अक्तूबर – संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन हुआ

1945 में  द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई। इस समय 193 देश इसके सदस्य हैं।
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 1929 में राष्ट्र संघ का गठन किया गया था जो प्रभावशाली नहीं हो सका और कुछ साल बाद ही दूसरे विश्व युद्ध की नौबत आ गई। दूसरे विश्वयुद्ध के खत्म होने पर, 25 अप्रैल 1945 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ। यहां मौजूद 50 देशों की सरकारों और कुछ गैर सरकारी संगठनों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर सहमति जताई।

1605 में मुगल शासक जहांगीर ने सत्ता संभाली।

1657
में कल्याण और भिवंडी छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन के अधीन आए।

1851 में कोलकाता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरू हुई।

1914 में स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का जन्म हुआ।


1946 में पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।

1947 में जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला किया।

1948 में बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार शीत युद्धशब्द का इस्तेमाल किया।

1949 में न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के भवन की आधारशिला रखी गई।

1954 में कांग्रेस नेता रफी अहमद किदवई का निधन।

1975 में बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।

1982 में सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।

1984 में कोलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरुआत हुई । यह देश की पहली मेट्रो रेल थी।

1991 में हिंदी की मशहूर लेखिका इस्मत चुगतई का निधन हो गया।

2000 में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी का 81 वर्ष की उम्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन।

2001 में नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।

2004 में ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।

2017 प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका गिरिजा देवी का कोलकाता में निधन हो गया। उन्हें ठुमरी क्वीन के नाम से जाना जाता था। उनका जन्म 8 मई 1929 को वाराणसी में हुआ था। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  


No comments:

Post a Comment