Wednesday 31 January 2018

31 जनवरी - मोर राष्ट्रीय पक्षी घोषित हुआ

1963 में मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया । नीला रंग का मोर भारत और श्रीलंका का राष्ट्रीय पक्षी है। नर मोर की एक ख़ूबसूरत और रंग-बिरंगी फरों से बनी पूंछ होती है, जिसे वो खोलकर प्रणय निवेदन के लिए नाचता है, विशेष रूप से बसन्त और बारिश के मौसम में। मोर का यह नृत्य अत्यंत मोहक होता है। मोर की मादा मोरनी कहलाती है। राष्ट्रीय पक्षी होने के कारण मोर के शिकार पर पाबंदी है।

1561 में मुगल बादशाह को तख्‍त तक पहुंचाने लायक बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले बैरम खान की हत्‍या कर दी गई थी।

 1893 में ट्रेडमार्क 'कोका कोला' ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।

1923 में सोमनाथ शर्मा जो 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद हैं उनका जन्म हुआ।

1915 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के द्वारा रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया गया।

1929 में सोवियत रूस ने लियोन त्रॉत्स्की को देश-निकाला दिया।


1946 में तत्कालीन सोवियत संघ के माडल के आधार पर यूगस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया)

1947में पोलैंड में सत्ता पर मार्क्सवादियों ने अधिकार कर लिया।

1950 में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने के आदेश दिए।

1953 में आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।


1966 में सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की।

 1971 में पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।

1996 में श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।

2004 मे पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार ।

2005  में जनरल जोगिदर जसवंत सिंह भारतीय सेना के प्रमुख नियुक्त हुए।

2007 में  भारतीय इस्पात कम्पनी टाटा एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी ।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment