Thursday, 1 March 2018

01 मार्च - करतार सिंह दुग्गल का जन्म हुआ

1917 में पंजाबी के जाने माने लेखक करतार सिंह दुग्गल का जन्म रावलपिंडी में हुआ। उन्होंने कहानी, उपन्यास, नाटक, लघु कथाएं लिखीं। बच्चों के लिए भी साहित्य सृजन किया। हाल मुरीदों का उनकी प्रसिद्ध रचना है। उनकी कई कहानियां भी लोकप्रिय हैं। वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे । उनका निधन 26 जनवरी 2012 में हुआ। उनकी सारी रचनाओं का हिंदी में अनुवाद भी हुआ।

1640 में ब्रिटेन को मद्रास में व्यापार केंद्र खोलने की अनुमति मिली।
1775 में  नाना फड़णवीस और ब्रिटेन के बीच पुरन्धर संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1908 में टाटा आयरन और स्टील कंपनी की स्थापना जमशेदपुर में की गई।
1919 में  महात्मा गांधी ने रालेट एक्ट के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की घोषणा की।

1954 में अमरीका ने बिकिनी में हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। अमरीका ने प्रशांत क्षेत्र में स्थित मार्शल द्वीपों के बिकिनी द्वीपसमूह में किसी मानव की ओर से हुआ सबसे बड़ा विस्फोट किया। 
1983 में भारतीय महिला मुक्केबाज़ मैरी कॉम का जन्म हुआ।
1988 में हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का निधन
1995 में  इंटरनेट के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन्स में से एक सर्च इंजन याहू की शुरुआत हुई थी।
1996 में विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रूस, चीन और ईरान एशियन फ़ाउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत। 
2005 में सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित
2008 में  वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।
2010 में फ्रांस और स्पेन के पश्चिमी तट पर आये जिनथिया नामक तूफान से पश्चिमी यूरोप में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण 22 लोगों की मौत हो गई।
2011 में चीन के जियान्गसू प्रांत में 700 वर्ष पुरानी ममी का मकबरा मिला।
2013 में मलेशिया सरकार और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गए।


2014 में चीन के कुनमिंग रेलवे स्टेशन में आतंकवादियों के समूह ने चाकू से हमला कर 29 लोगों को मार डाला। 

2017 में गुजराती भाषा के प्रसिद्ध हास्य लेखक तारक मेहता जी का निधन हुआ।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment