Friday 2 March 2018

02 मार्च – सरोजनी नायडू का निधन हुआ

1949 में 'भारत कोकिला' के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का निधन लखनऊ में हुआ। वे अंग्रेजी में कविताएं भी लिखती थीं। उनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ था।  इनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक नामी विद्वान तथा माकवयित्री थीं और बांग्ला में लिखती थीं। बचपन से ही कुशाग्र-बुद्धि होने के कारण उन्होंने 12 वर्ष की अल्पायु में ही बारहवीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण कर ली। 1898 में गोविंद राजलू नायडू से 19 साल की उम्र में उन्होंने अंतरजातीय विवाह किया। 1925 में वे कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गईं। वह देश की किसी भी राज्य (उत्तर प्रदेश) की पहली महिला राज्यपाल बनीं।



1525 में हंग्री की राजधानी पर उसमानी सेना का अधिकार हो गया। इस नगर पर अधिकार होने से पहले उसमानी सेना ने हंग्री के नरेश को मूहाक नामक युद्ध में पराजित कर दिया था।

1700 में छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सिंहगढ़ में निधन।

1807 में अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी। सबसे पहले वेरमोंट के सीनेटर ने गुलामों के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल प्रस्तावित किया। एक साल बाद कांग्रेस के सालाना संबोधन में राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन ने इसे आगे बढ़ाया।

1819 में अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।

1836 में टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी आजादी की घोषणा की।

1866 में निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।

1919 में अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवाद की पहली बैठक मास्को में।

1946 में हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।


1970 में अफ्रीका महाद्वीप का देश रोडेशिया ( अब जिंबाब्वे ) स्वतंत्र राष्ट्र बना था।

1991में श्रीलंका में विस्फोट में 19 की मौत. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक हुए एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोग मारे गए।

1995 में इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।

1995 में फर्मी लैब शोधकर्ताओं ने 'टॉप क्वार्क' की खोज की आधिकारिक घोषणा की थी।

1997 में चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि

2004 में इराक में अशुरा हत्याकांड में 170 शिया श्रद्धालुओं की मृत्यु और कोई 500 से अधिक लोग घायल। 

2011 मे आयरलैंड की टीम ने केविन ओ ब्रायन के एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप इतिहास के सबसे तेज शतक शतक ( मात्र 50 गेंदों पर ) की सहायता से इंग्लैंड के विरुद्ध 328 रन पीछा करते हुए इंग्लैंड को 3 विकेट से मैच हराया था। 
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment