Monday 26 March 2018

26 मार्च-महादेवी वर्मा का जन्म हुआ

1907 में हिन्दी की मशहूर कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म फरुखाबाद में हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक मानी जाती हैं। आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी जाना जाता है। उनका निधन 11 सितंबर 1987 को इलाहाबाद में हुआ। काव्य जगत में यामा उनकी प्रसिद्ध कृति है।


1668 में इंग्लैंड ने बंबई शहर पर अपना अधिकार कर लिया। इससे पहले 1661 में मुंबई इंग्लैंड के सम्राट को पुर्तगालियों से दहेज में मिला था। बाद में ब्रिटेन के सम्राट से इसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने खरीद लिया। 
1780 में ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
1799 में फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने फिलीस्तीन के जाफा क्षेत्र पर कब्जा किया।
1812 में वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया और करीब 20 हजार लोगों की मौत हो हो गई।
1845 में एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।

1871 में
 फ्रांस की राजधानी में पेरिस कम्यून की स्थापना हुई।

1917 में
 गाजा में ब्रिटिशों और तुर्कों के बीच हुए युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।

1934 में
 ब्रिटेन में चालक परीक्षण शुरू हुआ।

1943 में एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला अौर वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।


1953 में
 डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नये टीके की घोषणा की।
1971 में लंबे संघर्ष के बाद बांग्लादेश पाकिस्तान से अलग हो गया। 26 मार्च को बांग्लादेश अपना स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
1972 में भारत के राष्ट्रपति वीवी गिरी ने पहले अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।

1973 में
 लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने अपने 200 वर्ष पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती शुरू की थी।

1979 में 30 साल से जारी युद्ध विराम के लिए इसराइल और मिस्र ने शांति समझौते पर हाथ मिलाए। यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया था।


1992 में हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गई।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment