Saturday 24 March 2018

24 मार्च – मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने

1977 में  मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई  वही एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न एवं पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया है। वह 81 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने थे। मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 को गुजरात के भदेली गांव में हुआ था। उन्होंने सेंट बुसर हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की एवं अपनी मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। तत्कालीन बंबई प्रांत के विल्सन सिविल सेवा से 1918 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उनका निधन 10 अप्रैल 1995 को 99 साल की आयु में हुआ।

1837में कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।
1855 में कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया।
1878 में ब्रिटेन के युद्धपोत यूरीडाइस के पलटने से 300 लोग लापता हो गए।


1882 में घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान हुई थी। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1883 में न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
1855 में पहली बार लंबी दूरी का टेलीग्राफ संदेश कलकत्ता से आगरा भेजा गया।
1855 में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।
1878 में ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा जिसमें 300 लोगों की मौत हो गई।
1932 में अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।
1959 में  इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।
1989 एग्ज़ॉन वाल्देज़ तेल टैंकर के अलास्का के तट के पास ब्लाइ रीफ़ से टकरा जाने के बाद कई गैलन कच्चा तेल समुद्र में फैल गया।
1953 में ब्रिटेन की महारानी की दादी महारानी मैरी का सोते हुए निधन हो गया। मार्लबरॉ हाउस के बाहर रात सवा ग्यारह बजे लगे एक संदेश में उनके निधन की सूचना दी गई।
1979 में बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का जन्‍म उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुआ। उन्हें बालीवुड में सीरियल किसर के नाम से जाना जाता है।
 1998 में भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।
1999 में पीएन भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनितहुए।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment