Sunday 11 March 2018

11 मार्च – पहली जीत दिलाने वाले कप्तान विजय हजारे का जन्म हुआ

पहली जीत दिलाने वाले कप्तान 
1915 में क्रिकेट खिलाड़ी विजय सैमुअल हजारे का जन्म सांगली में हुआ
भारतीय राज्य महाराष्ट्र से आने वाले महान क्रिकेट खिलाड़ी थे। वे 1951 से 1953 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टेस्ट-क्रिकेट में प्रथम सफलता दिलाई। सन 1960 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया। उनका निधन 18 दिसम्बर 2004 को हो गया। उनके नाम पर विजय हजारे ट्राफी खेली जाती है।


1399 में दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।

1669 में इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत।

1689 में औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।

1881में रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की ग। वह पहले भारतीय हैं  जिनकी प्रतिमा टाउन हॉल में लगाई गई। वे रोमा नाथ टैगोर के नाम से भी जाने जाते थे। वे 19वीं सदी के कोलकाता में अग्रणी सामाजिक व्यक्तित्व थे। 

1895 में स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत।


1917 में ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया।

1918 में मास्को रूस की राजधानी बनी।

1948 में देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण।

1963 में सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोडे।

1978 में इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत।

1981 में चिली में संविधान लागू हुआ, राष्ट्रपति गस्तो पिनोशे का दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ

1985 में सोवियक संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति मिखाएल गोर्बाचेव ने कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव का पद संभाला।


1990 में लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1996 में सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ जारी फतवा को ईरान ने वापस लिया।

1999 में इनफोसिस नेस्डैक स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।

2001 में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन में विश्व चैंपियन बने। 

2004 में स्पेन की राजधानी मेड्रिड में रेल नेटवर्क पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में 191 लोगों की मौत।

2007 में  सुनीता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2,012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया।

2011 में जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।



 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment