Tuesday 13 March 2018

13 मार्च – ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग का बदला लिया

1940 में भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर लंदन में गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में डायर की मौत हो गई। बाद में उधम सिंह को फांसी दे दी गई। जालियांवाला बाग हत्याकांड भारत के इतिहास में सबसे भयानक दिनों में से एक था।

1560 में स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा किया।
1639 में कॉलेज ऑफ न्यू टाउन को अपग्रेड करके विश्वविदयालय बनाया गया। इसे अब हार्वाड विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाने लगा। 

1800 में मराठा साम्राज्य के जाने माने राजनीतिज्ञ नाना फडणवीस का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हुआ।

1878 में ब्रिटेन सरकार का बनाया दमनकारी वर्नाकुलर प्रेस एक्ट प्रभाव में आया और अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका अंग्रेजी समाचार पत्र बना।

1884 में अमेरिका ने मानक समय अपनाया।

1921में मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की।

1961 में भूस्खलन से सोवियत संघ में 145 गों की मौत हुई

1963 में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अर्जुन पुरस्कार की घोषणा की गईये पुरस्कार हर साल दिए जाते हैं।

1964 में तुर्की ने साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी।

1970 में ब्रिटेन में मतदान करने की आयु 21 साल से घटाकर 18 साल की गई।

1973 में सीरिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

1992 में जीटीवी पर लोकप्रिय कार्यक्रम आपकी अदालत की शुरुआत हुई। इसके प्रस्तोता रजत शर्मा थे।

1996 में स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की जिसमें 16 छात्रों की मौत हो गई। 

 1999 में शेख हमाज बिन ईसा अल खलीफा बहरीन के नए शासक बने। 

 2002 में राबर्ट मुगावे दुबारा जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 

2004 में गौरीपुर घराने के प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां का मुंबई में निधन हो गया। उनकी कई पीढ़ियों में सितार वादन चला आ रहा था। उनके बेटे शुजात अली खां भी सितारवादक हैं। 

2012 में बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में 110 लोगों की मौत हो गई


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment