Saturday 3 March 2018

3 मार्च – जमशेदजी टाटा का जन्म नवसारी हुआ

1839 में टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का जन्म गुजरात के एक छोटे से कस्बे नवसारी में हुआ। भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में जमशेदजी ने जो योगदान दिया वह अति असाधारण और बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। उनके पिता जी का नाम नुसीरवानजी व उनकी माता जी का नाम जीवनबाई टाटा था। पारसी पादरियों के अपने खानदान में नुसीरवानजी पहले व्यवसायी थे। उनकी मृत्यु 19 मई 1904 को जर्मनी में हुई।

1575 में भारतीय मुगल बादशाह अकबर ने बंगाली सेना को तुकरोई की लड़ाई में पराजित किया। 
1919में मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध लेखक हरिनारायण आप्टे का निधन।
1923 में टाइम पत्रिका का पहला प्रकाशन हुआ। 
1939 में महात्मा गांधीभारत के मुंबई शहर में निरंकुश शासन के विरोध में तेज़ी ला
1955 में भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार और अभिनेता जसपाल भट्टी का जन्म हुआ था। 
1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत हुई।
1974 में तुर्की विमान दुर्घटना में 345 की मौत तुर्की एयरलाइंस का डीसी 10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसकी वजह से विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत हो गई।
1983 में सातवां गुटनिरपेक्ष सम्मेलन न दिल्ली में संपन्न हुआ।
1992 में तुर्की के कोयला खदान में गैस विस्फोट में 263 मारे गए।
2005 में यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2006 में फिलीपींस में आपातकाल हटा।
2007 में पाकिस्तान ने हत्फ़-अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2012 में पोलैंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 16 लोगों की मौत, 50 घायल।
2013 में पाकिस्तान के कराची में बम विस्फोट से 45 की मौत हो गई ।
2013 में संयुक्त राष्ट्र ने 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की। वन्यजीवों के संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समझौते पर आज ही के दिन 1973 में हस्ताक्षर हुए थे।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment