Friday 30 March 2018

30 मार्च - देविका रानी का जन्म हुआ

1908 में फिल्म अभिनेत्री देविका रानी का विशाखापत्तनम में जन्म हुआ। भारतीय सिनेमा के लिये देविका रानी का योगदान अपूर्व रहा है और यह हमेशा हमेशा याद रखा जाएगा। जिस जमाने में भारत की महिलायें घर की चारदीवारी के भीतर भी घूंघट में रहती थीं, देविका रानी ने फिल्में में काम करके अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। देविका ने साल 1933 में हिमांशु राय के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'कर्मा' से फिल्मों में डेब्यू किया था। देविका सिगरेट और शराब के नशे की आदी होने और शॉर्ट टेम्पर होने के कारण देविका को ड्रैगन लेडी के नाम से भी जाना जाता था। पहला विवाह बांबे टाकीज के मालिक हिमांशु राय से किया था। देविका ने 1945 में देविका रानी ने रूसी पेंटर स्वेतोस्लाव रोरिक से दूसरी शादी की थी। नौ मार्च 1994 को देविका रानी दुनिया को अलविदा कह गई। 1958 में भारत सरकार ने देविका रानी को पद्मश्री सम्मान दिया। इसके अलावा, भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहब फाल्के सबसे पहले (1969 में) उन्हें ही मिला था।

 1842 में बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ।

1856 में रूस ने पेरिस शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर क्रीमिया युद्ध के समाप्ति की घोषणा की।

1867 में अमेरिका ने 72 लाख डॉलर में अलास्का को रूस से खरीदा।

1919 में बेल्जियम की सेना ने जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर कब्जा किया।

1919 में महात्मा गाँधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।

1945 में सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।

1949 में राजस्थान राज्य का गठन हुआ।

 1950 में मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।

1963 मे फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

 1977 में स्वामी अग्निवेश ने अपनी भारतीय आर्यसभा पार्टी को जनता पार्टी में विलय कर दिया।

 1992 में प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे को ऑनररी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया

 1998 में चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।

 2003 में पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment