Wednesday 14 March 2018

14 मार्च - महान वैज्ञानिक आइंस्टाइन का जन्म हुआ

1879 में प्रतिभा और बुद्धि के धनी अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। वे दुनिया को सापेक्षवाद का सिद्धांत देने वाले मशहूर वैज्ञानिक थे। आइंस्टाइन के पिता इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। आइंस्टाइन के सापेक्षता के सिद्धांत ने भौतिकी की दुनिया ही बदल दी। उनका निधन 18 अप्रैल 1955 को हुआ। 

1647 में बावारिया, कॉलो, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1653 में नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।

1794 में एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।

1912 में इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।

1914 में सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

 1926 में लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए

1931में भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बांबे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ। इससे पहले मूक फिल्में बना करती थीं। आलम आरा के साथ टॉकीज का युग आरंभ हुआ।

1955 में राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।

1965 में इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।

1987 में फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।

1989 में दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़ डब्ल्यू डी क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।


1993 में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हु दो शतक जड़े।

2010 में अफगानिस्तान के कंधार शहर में शनिवार को पांच सिलसिलेवार बम विस्फोटों और गोलीबारी में 13 पुलिसकर्मियों सहित 35 लोग मारे गए और 57 घायल हो गए। 


2013 में इराक की राजधानी बगदाद में एक सिलसिलेबार कार बम धमाके में 25 लोगों की मौत हो गयी और 50 अन्य घायल हो गए। 

2018 महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन हो गया .


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment