Tuesday 6 March 2018

06 मार्च – हुमायूं का जन्म हुआ

1508 में मुगल शासक बाबर के बेटे नसीरुद्दीन हुमायूं का अफगानिस्तान के काबुल में जन्म हुआ। बाबर की मृत्यु के पश्चात हुमायूं ने 1530 में भारत की राजगद्दी संभाली। जनवरी, 1556 में एक दिन वह पुराना किला स्थित 'दीनपनाहभवन के पुस्तकालय की सीढ़ियों से फिसल गया। जिसके बाद हुमायूं की मुत्यु हो गई। हुमायूं का मकबरा दिल्ली में है। की विधवा हाजी बेगम जिन्हे हमीदा बानू भी कहा जाता था ने 9 साल के बाद , सन 1565 में इस मकबरे का निर्माण शुरू करवाया जो 1572 में पूरा हुआ। मुगल शैली का बेहतरीन उदाहरण हैजो इस्लामी वास्तुकला से प्रेरित था। 

1775 में रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने को लेकर ब्रिटिशों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1808 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज ऑर्केस्ट्रा स्थापित हुआ।
1886 में नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
1902 में एक मशहूर फुटबॉल क्लब स्पेन के 'मैड्रिड क्लबकी स्थापना हुई थी।
1915 में महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर की पहली बार शांतिनिकेतन में मुलाकात हुई।
1922 में नीमड़ा नरसंहार के दौरान अंग्रेजों ने 1200 निहत्थे वनवासियों को मौत की नींद सुला दिया था। राजस्थान केविजयनगर राज्य के नीमड़ा गांव में भीलों का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया था, उसी दौरान ये नरसंहार हुआ।
1944 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की।

1947 
में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध करने की घोषणा की।

1960 
मे स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।

1961 
में भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ।

1962 
में महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का निधन हुआ।

1971 
में सुनील गावस्कर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।

1981 
में अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की।

1990 
में भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।

1991 
में प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर  ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1996 
में ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत 'खाद्य के लिए तेल योजनाको स्वीकार कियाआयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।

2001 
में फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िला पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति।

2003 
में अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।

2004 
में उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार।

2009 
में भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।

2018 फिल्मों और टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री शम्मी आंटी का निधन हो गया. 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 



No comments:

Post a Comment