Wednesday 21 March 2018

21 मार्च – नेशनल लाइब्रेरी की नींव पड़ी

1836 में कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत हुई, अब जिसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है। यह देश की सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। इस पुस्‍तकालय की स्‍थापना संदर्भ और उधार देने के प्रयोजन से की गईकलकत्‍ता सार्वजनिक पुस्‍तकालय को बाद में इंपीरियल लाइब्रेरी के साथ मिला दिया गयाकई सचिवालय पुस्‍तकालयों के संग्रहों को जुटाकर जनवरी, 1903 में इंपीरियल पुस्‍तकालय को जनता के लिए खोला गया। 1948 में एक अधिनियम के द्वारा इंपीरियल पुस्‍तकालय के स्‍थान पर राष्‍ट्रीय पुस्‍तकालय अस्तित्‍व में आया। इसे भारत के संविधान की संघ सूची की सातवीं अनुसूची के अनुच्‍छेद 62 में राष्‍ट्रीय महत्‍व का संस्‍थान होने का दर्जा प्राप्त है 

1349 में जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।

1413 में हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।

1791 में ब्रितानी सेना ने टीपू सुल्तान से बंगलुरु छीन लिया।

1857 में जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।

1858 में  लखनऊ के विद्रोही सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।

1887 में बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना की गई।

1919 में बेला कुन् द्वारा हंगेरियन सोवियत रिपब्लिक की स्थापना हुई।

1954 में पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थेजिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के निर्देशक बिमल रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।

1916 में शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म बिहार में हुआ।

1971 में  भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया।

1977 में आपातकाल हटाने का ऐलान हुआ। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत 1975 में 21 जून को आपातकाल की घोषणा की थी।

1978 में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्‍म हुआ था।

1999 में ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन हुआ।

2000 में ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया।

2010 में ओडिशा तट पर बंगाल की खाडी में भारतीय सेना के जंगी जहाज रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का प्रक्षेपण किया।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment