Monday 5 March 2018

5 मार्च- गांधी इरविन समझौता हुआ

1931 के दिन भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के नेता मोहन दास करमचंद गांधी और तत्कालीन वाइसरॉय के बीच एक अहम समझौता हुआजिसे गांधी इरविन पैक्ट के नाम से जाना जाता है। साल 1929 में वाइसरॉय लॉर्ड इरविन ने भारत को डोमिनियन स्टेटस देने की घोषणा की थीहालांकि ये क्या होगा इसके बारे में कोई ठोस रूपरेखा नहीं बनी थी। 1931 में गोल मेज सम्मेलन के दौरान भारत के संविधान के बारे में चर्चा होनी थी। गांधी और इरविन के बीच इस समझौते से पहले आठ बैठकें हुई। साल 1931 में पांच मार्च के दिन दोनों ने एक समझौते पर दस्तखत किए। इसमें तय किया गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सविनय अवज्ञा आंदोलन खत्म करेगी और लंदन में होने वाले गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेगी।

1046 में नासिर खुसरो ने अपने 6 साल लंबे मध्यपूर्व सफ़र का आरंभ किया जिसके उपरांत उन्होंने सफ़रनामा लिखी जो आज भी फ़ारसी भाषा की श्रेष्ठतम कृतियों में गिनी जाती है।
1904 में निकोला टेस्ला ने बॉल तड़ित की व्याख्या की।
1913 में भारतीय गायिका गंगूबाई हंगल का जन्म हुआ था।कर्नाटक के धारवाड़ में जन्मी गंगूबाई भारत की प्रसिद्ध खयाल गायिका थीं। भारतीय शास्त्रीय संगीत के किराना घराने का प्रतिनिधित्व करने वाली गंगूबाई हंगल ने जातीय बाधाओं को पार कर संगीत क्षेत्र में आधे से अधिक सदी तक अपना योगदान दिया। भारतीय शास्त्रीय संगीत की नब्ज पकड़कर और किराना घराना की विरासत को बरकरार रखते हुए परंपरा की आवाज का प्रतिनिधित्व करने वाली गंगूबाई हंगल ने लिंग और जातीय बाधाओं को पार कर व भूख से लगातार लड़ाई करते हुए भी उच्च स्तर का संगीत दिया। 
 1916 में भारतीय राजनीतिज्ञ बीजू पटनायक का जन्म हुआ था।
1922 में इतालवी फिल्म निर्देशक पियर पयोलो पसोलीनी का जन्म हुआ।
1953 में  रूसी नेता जोसेफ़ स्तालिन की मृत्यु हुई। उसका जन्म 18 दिसंबर 1878 गोरी, जार्जिया में हुआ था। वह सोवियत संघ का 1922 से 1953 तक नेता रहा।
1968 में आज ही के दिन मार्टिन लूथर किंग की हत्या की गई थी।
1983 में ऑस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने।
1997 में भारत तथा 13 अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।
2001 में कोलंबिया के राष्ट्रपति परुत्राना चार दिवसीय यात्रा पर भारत आएमक्का में ईद के दौरान भगदड़ में 36 यात्री मरे।
2003 में अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ्तार।
2006 में पाकिस्तान में अलकायदा और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 100 लोग मारे गए।
2007 में अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाई के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किए।
2009 में भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को खरीदा।
2010 में आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का उड़ान का सफल परीक्षण हुआ।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment