Sunday 18 March 2018

18 मार्च – शशि कपूर का जन्म हुआ

1938 में भारत के मशहूर हीरो शशि कपूर का जन्म कोलकाता में हुआ था। इनका असली नाम बलबीर राज कपूर था। इनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर था। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा निर्देशन में भी अपना हाथ आजमाया। 04 दिसंबर 2017 को शशि कपूर नहीं रहे। 79 साल की 
उम्र में उन्होने अंतिम सांस ली। शशि कपूर ने 116 हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं शशि कपूर जिनमें  61 फिल्मों में एकल हीरो के तौर पर आए। 
1801में भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई। 
1886 में लंदन में हॉकी एसोसिएशन का गठन किया गया। आज के दिन को माडर्न हॉकी का जन्मदिन माना जाता है। हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल भी है। 
1910 में गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा था।
 1914 में अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके नागेन्द्र सिंह का जन्म। 
1922 को ही ब्रिटिश अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह के मामले में महात्मा गांधी को 6 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
1940 में एडोल्फ हिटलर और मुसोलिनी ने एक मीटिंग में हिस्सा लियाजिसमें मुसोलिनी ने फ्रांस और ब्रिटेन के विरूद्ध युद्ध में जर्मनी का साथ देने पर अपनी सहमति जताई।
1944 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की।
1953 में पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
1965 में सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था। तब से अब तक करीब 200 से ज्यादा यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
1974 में पटना और मुंगेर में आंदोलनकारी छात्रों पर गोलियां चली।
1978 में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो को मौत की सजा लाहौर हाई कोर्ट की ओर से सुनाई गई।
1990 में अमरीकी संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई। संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया। इसके बावजूद इन कलाकृतियों का कुछ भी पता नहीं चला।
2003 में ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के इराक पर हमले को अमेरिका के साथ मिलकर चलाने को सही ठहराया था।
2006 मे संयुक्त राष्ट्र ने 'मानवाधिकार परिषदके गठन का प्रस्ताव मंजूर किया। 
2007 में वर्ल्ड कप 17 मार्च 2007 को आयरिश टीम ने सबीना पार्क जमैका में पाकिस्तान को ग्रुप मैच में हरा दिया थाइस हार के बाद पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था लेकिन उसे इससे भी बड़ा झटका एक दिन बाद लगा जब पाकिस्तान के क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर 18 मार्च 2007 को किंग्सटन में होटल के बाथरुम में मृत पाए गए।
2008 में भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment