Sunday 25 March 2018

25 मार्च – गणेश शंकर विद्यार्थी शहीद हुए

1931में 25 मार्च को महान पत्रकार और प्रताप के संपादक रहे गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर के हिन्दू-मुस्लिम दंगे में निस्सहायों को बचाते हुए साम्प्रदायिकता की भेंट चढ़ गए थे। इसी दंगे में वे शहादत को प्राप्त हो गए। उनका शव अस्पताल में लाशों के ढेर के बीच पड़ा मिला। कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी के नाम पर मेडिकल कालेज और इंटर कालेज है।  'गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार' पुरस्कार हिंदी पत्रकारिता और रचनात्मक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य तथा विशिष्ट योगदान करने वालों को मिलता है। 


 421 में इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।

1306 में रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।

1700 में इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर की।

1807 में इंग्लैंड में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरूआत हुई।

1807 में ब्रिटिश की संसद ने दास व्यापार समाप्त कर दिया।

1821 में ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।

1898 में स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया।


1901 में आज ही के दिन मर्सिडीज कार जनता के सामने पेश की गई थी। इसी के साथ कई तरह की सुविधाओं से लैस और लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने वाली कारों का एक नया युग शुरू हुआ।

1905 में प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।

1954 में देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।


1975 में सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन ने कर डाली।

1987 में दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।

1999 में भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा हुई।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment