Saturday 31 March 2018

31 मार्च- मीनाकुमारी ने इस दुनिया को अलविदा कहा

1972 में भारतीय फिल्मों की महान अदाकारा मीना कुमारी गुजर गईं और उस वक्त उनकी उम्र थी, सिर्फ 39 साल थी। उनका असली नाम महजबीं बानो था। 1939 में वे फिल्म फरजंद ए वतन में बेबी महजबीं के नाम से आई थीं। 1952 की फिल्म बैजू बावरा ने उन्हें पहचान दिलाई। वे फिल्म पाकीजा के लिए खासतौर पर याद की जाती हैं। वे बहुत अच्छी शायर भी थीं। उनका जन्म 1 अगस्त 1933 को हुआ था। तमाम फिल्मों में दुखांत भूमिकाओं के कारण उन्हें भारतीय सिनेमा का ट्रेजडी क्वीन कहा जाता है।

1596 में फ़्रांस के विश्व विख्यात दार्शनिक गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री रेने दे कार्ट का जन्म हुआ।

1727 में महान भौतिकशास्त्री आइजैक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन।

1774 में भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।

1867 में  बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।

1870 में अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।

1889 में पेरिस का मशहूर एफिल टावर आधिकारिक तौर पर खुला।

1917 में अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर में डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।

1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।

1946 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।

1959 में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन झेलना पड़ा। 14 वें दलाई लामा, तेनज़िन ग्यातसो, भारत की सीमा पार किया और राजनीतिक में शरण ली। 17 मार्च को 20 शिष्यों के साथ ल्हासा छोड़ने के बाद वे तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 15 दिन की पदयात्रा कर भारत की सीमा में पहुंचे थे।


1964 में मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली।

1966 में सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया।

1979 में माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की ।

1983 में कोलम्बिया में भूकंप से लगभग 5 हजार लोग मारे गए।

1997 में वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया। 

1997 में छात्र नेता और जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे चंद्रशेखर की बिहार के सीवान में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई .


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment