Thursday 29 March 2018

29 मार्च- मंगलपांडे ने बैरकपुर में विद्रोह किया

1857 में भारत में अंग्रेजी शासन के खिलाफ पहला विद्रोह हुआ था।इसे सैनिक विद्रोह कहा गया क्योंकि इस दिन सिपाही मंगल पांडे ने बैरकपुर के परेड ग्राउंड में गोली चलाने से इनकार कर दिया। विद्रोही मंगल पांडे (1446 नंबर के सिपाही) ने 29 मार्च 1857 को दो ब्रिटिश अधिकारियों सार्जेंट मिस्टर जेम्स ह्यूसन और मिस्टर बेंपडे हेनरी वाग को मौत के घाट उतार दिया। उन्हें 7 अप्रैल को फांसी की सजा सुनाई गई और 8 अप्रैल 1857 को बैरकपुर के लाल बगान में फांसी पर लटका दिया गया।


1737 में बाजीराव पेशवा ने शक्ति प्रदर्शन के लिए दिल्ली पर आक्रमण किया।


1867 में ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया।

1901 में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार संघीय चुनाव हुआ।

1906 में अमेरिका में अधिक वेतन की मांग को लेकर पांच लाख खनिकों ने काम करना बंद कर दिया।

1924 में फ्रांस में रेमंड प्वाइनकारे के तीसरे मंत्रालय ने कार्य आरंभ किया।

1929 में बांग्लादेश के बारीसाल में हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता उत्पल दत्त का जन्म हुआ। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार हास्य भूमिकाएं की।

 1932 में अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।

1943 में स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता शहीद लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया।

 1947 में फ्रांसिसी अधिपत्य के खिलाफ मेडागास्कर में विद्रोह हुआ।

 1951 में चीनी ने कोरिया में एक संघर्ष विराम के लिए मैकआर्थर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

1954 में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।

1967 में फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरआत की।

1992में विशेषज्ञ समिति ने बिहार से झारखंड क्षेत्र के लिए एक स्वायत्त परिषद की सिफारिश की।

1999 में हिमालय की तलहटी में आये भूकंप में कम से कम 87 लोगों की मौत हो गई।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment