Monday 12 March 2018

12 मार्च – गांधी जी ने दांडी मार्च शुरू किया

1930 में महात्मा गांधी ने नमक कानून तोड़ने के लिए साबरमती आश्रम से मशहूर दांडी मार्च की शुरुआत की। गांधी जी ने अपने 78 स्वयंसेवकों जिनमें वेब मिलर भी एक थेके साथ साबरमती आश्रम से 358 किलोमीटर दूर स्थित अरब सागर के तट पर स्थित दांडी गांव के लिए प्रस्थान किया। यह मार्च कुल 24 दिनों तक चला। महात्मा गांधी के नेतृत्व में दांडी मार्च ( नमक सत्याग्रह) को टाइम पत्रिका ने दुनिया को बदल देने वाले 10 महत्वपूर्ण आंदोलनों की सूची में शामिल किया है

1365 में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1496 मे यहूदियों को सीरिया से बाहर निकाला गया।
1609 मे अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना।
1664 में ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
1894 में कोका कोला को पहली बार बोतल में मि​सीसिपी में बेचा गया।
1913 में भारतीय राजनीतिज्ञ और महाराष्ट्र के प्रमुख नेता रहे यशवंतराव चव्हाण का जन्म हुआ ।
1922 में महात्मा गांधी को यूरोप के बने सामान विदेशी सामान के ​खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।

1964 में 
अमेरिका के मजदूर संगठन टीमस्टर संघ के अध्यक्ष जेम्स होफा को आठ साल कैद हुई।

1984 में 
बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल का जन्म हुआ।

1993 में 
मुंबई में हुए 13 श्रृंखलाबद्ध धमाकों में 257 लोग मारे गए और 800 से अधिक लोग घायल हुए। इस दिन को भारत के इतिहास में ब्लैक फ्राइडे के रूप में जाना जाता है।

1998 में 
प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।

1999 में  बीस
वीं सदी के सबसे बेहतरीन वायलिनवादक यहूदी मनुहिन का निधन हो गया।

2003 मे 
सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।

2004 में 
दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बितलाहौर में दसवादक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।

2006 में 
ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।

2007 में 
जमैका में नौंवें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।

2008 में 
अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया।

2009 में वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डीसी कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।

2011 में जापान के फुकुशिमा में बड़ी 
परमाणु आपदा का सामना करना पड़ा। 


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment