Monday 9 April 2018

9 अप्रैल : राहुल सांकृत्ययान का जन्म हुआ

1893 में राहुल सांकृत्यायन का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कनैला गांव में हुआ थाउन्हें महापंडित कहा जाता है। उनका मूल नाम केदारनाथ पांडे था। उनकी प्रसिद्ध कृति वोल्गा से गंगा है। राहुल सांकृत्यायन को  हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकारों में गिना जाता है। बौद्ध धर्म पर उनका शोध हिन्दी साहित्य में युगान्तरकारी माना जाता है। उनकी मृत्यु 14 अप्रैल 1963 को दार्जिलिंग में हुई। हिन्दी साहित्य में राहुल एक यात्राकार, इतिहासविद्तत्वान्वेषीयुग परिवर्तनकार साहित्यकार के रूप में जाने जाते है। उनके जीवन का मूलमंत्र ही घुमक्कड़ी यानी गतिशीलता रही है। घुमक्कड़ी उनके लिए वृत्ति नहीं वरन् धर्म था।

1626 में ब्रिटिश दर्शनशास्त्री फ़्रैंसिस बेकिन का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ। पहले वह ब्रिटिश सांसद बने और राजनीति क्षेत्र में आए।

1669 में मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया। 1756 में बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ
1778 में  ब्रिटेन के रासायनशास्त्री हमफ़्रे डेविस का जन्म हुआ। उन्होंने अपने शोधकार्य के दौरान सोडियम पोटैशियम कैलशियम मैग्नीज़ियम स्ट्रेन्शियम और बैरियम के तत्वों को दूसरे तत्वों से अलग किया। 

1833 में स्वीडन के महान रसायनशास्त्रीडाइनामाइट के आविष्कारक और नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अलफ़्रेड नोबेल स्टाकहोम के निकट जन्मे।
1860 में पहली बार मनुष्य की आवाज का अंकन किया गया। 
1945 में यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई।
1953 में वार्नर ब्रदर्स ने 'हाउस ऑफ वैक्सशीर्षक से पहली 3 डी फिल्म की प्रदर्शित की 

1957 
में मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
1975 में साउथ कोरिया के आठ लोगों को फांसी पर लटका दिया गया थाये लोग पीपल्स रेव्यूल्यूशनरी पार्टी से संबंध रखते थे।
1948 में अभिनेत्री जया भादुड़ी (बच्चन) का जन्म हुआ था।
2003 में आज ही के दिन ईराक में सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया गया था और कुछ लोंगों ने गुस्से में बगदाद के मुख्य चौराहे पर  सद्दाम हुसैन के पुतले को नीचे गिरा दिया।
2005 में प्रिंस चार्ल्स ने कमिला से शादी की।
2008 में नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
2013 में फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी। 
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment