Tuesday 24 April 2018

24 अप्रैल – मार्कोपोलो ने एशिया की यात्रा शुरू की

1271में प्रख्यात पर्यटक मार्को पोलो ने एशिया महाद्वीप की अपनी यात्रा आरंभ की। इससे पहले उनके पिता और चाचा ने ईरान के मार्ग से चीन की यात्रा की थी। वह एक इतालवी व्यापारीखोजकर्ता और राजदूत था। उसका जन्म वेनिस गणराज्य में मध्य युग के अंत में हुआ था। वह रेशम मार्ग की यात्रा करने वाले सर्वप्रथम यूरोपियनों में से एक था। उसने अपनी यात्रा लाइआसुस बंदरगाह (आर्मेनिया) से प्रारंभ की थी। मार्को पोलो ने चीन और मंगोलिया के इलाकों का वर्णन 13वीं सदी में प्रकाशित अपनी पुस्तक- 'विश्व का विवरणमें किया है।

1815 में हिमाचल में गोरखा रेजीमेंट की नींव रखी गई। 2015 में इस रेजिमेंट ने अपने 200 साल पूरे किए।
1877 में रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लडाई की घोषणा की।
1898 में स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 में जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी।
1920 में पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।
 1926 में 24 अप्रैल के ही दिन ट्रेट्री ऑफ बर्लिन साइन की गई थी।  
1954 में ऑस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1960 में दक्षिण ईरान में आए भयंकर भूकंप से 500 लोगों की मौत।
 1967 में रूसी अंतरिक्ष यात्री का दुर्घटना में निधन।
1970 मे पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया।

1972 में मशहूर भारतीय पेंटर जेमिनी रॉय का निधन हुआ 1955 में उन्हें पद्म भूषण से भी नवाजा गया था।
1973 में क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाने वाले देश के महान क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर का जन्म हुआ।
1974 में हिंदी के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन हुआ। पंडित नेहरू ने उन्हें राष्ट्रकवि कहा था।
1998 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।
2010 में अमरीका के केप केनवेराल स्थित वायु सेना स्टेशन से दोबारा इस्तेमाल हो सकने वाले एक छोटे अंतरिक्ष यान एक्स-37बी का परीक्षण किया गया।
2013 में ढाका में एक बिल्डिंग ढह गई जिससे 1129 लोगों की मौक हो गई और 2500 से ज्यादा घायल हो गए।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment