Thursday 12 April 2018

12 अप्रैल - इतिहासकार आरडी बनर्जी का जन्म हुआ

1885 में मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुवे प्रसिद्ध पुरातत्वज्ञ एवं इतिहासकार थे। वे भारतीय पुराविदों के उस समूह में से थे जिसमें से अधिकांश ने 20वीं शती के प्रथम चरण में तत्कालीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक जॉन मार्शल के सहयोगी के रूप में पुरातात्विक उत्खनन, शोध तथा स्मारकों के संरक्षण में यथेष्ट ख्याति अर्जित की थी। उनका निधन 23 मई 1930 को कोलकाता में हुआ।

1531 में जर्मनी के पूंजीपति प्रोटिस्टेंट ईसाइयों के बीच सैनिक एवं धार्मिक समझौता हुआ। मार्टिन लूथर के धर्म अर्थात प्रोटेस्टेंट से प्रभावित होकर उक्त पूंजीपतियों ने वचन दिया कि कैथोलिक राजाओं के आक्रमण की स्थिति में वे मिलकर प्रतिरोध करेंगे। किंतु यरोप के शक्तिशाली राजा शारलेकन के आक्रमण के सामने प्रोटस्टेंट टिक नहीं सके और उनकी पराजहो ग

1621 में सिख पंथ के नवम गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ।

1801 में विलियम क्रे को कलकत्ता (अब कोलकाता) के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।


1908 में  बिहार प्रोविंसियल काउंसिल की पहली बैठक अली इमाम की अध्यक्षता में सोनपुर में हुई। 

1923 में कैंडेर्स्टेग अंतर्राष्ट्रीय स्काउट केन्द्र अस्तित्व में आया।

1927 में ब्रिटिश कैबिनेट ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया।

1928 में जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी।

1945 में अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट की कार्यालय में मृत्यु, उप राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने।

1955 में डॉ जोस साक द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।

1961में सोवियत संघ ने पहले मनुष्य यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। यूरी ने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी।

1975 में अमरीका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार की थी और राजधानी नॉम पेन्ह से अपने बचे हुए दूतावास कर्मचारियों को हटा लिया था।

1978 में भारतीय रेलवे के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन सिंहगढ़ एक्सप्रेस बाम्बे (अब मुम्बई) के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चला 

1983 में ऑस्ट्रेलिया की टेनिस खिलाड़ी जेलेना डोकिक का जन्म यूगोस्लोवाकिया में जन्म हुआ।

2009 में जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा 'जिम्बाब्वे डॉलर' का त्याग किया।

2015 में कलर्स बांग्ला टीवी चैनल की शुरुआत हुई।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment