Saturday 28 April 2018

28 अप्रैल - ऑस्कर प्राप्त ड्रेस डिजाइनर भानु अथैया का जन्म हुआ

1929 में भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध डिजाइनर भानु अथैया का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ। भानु सौ से अधिक फिल्मों में ड्रेस डिजाइन कर रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। वह ऐसी पहली भारतीय महिला हैं, जिन्हें 'ऑस्कर अवार्ड' से नवाजा गया है। भानु अथैया पांच दशक से हिन्दी सिनेमा में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने ड्रेस डिज़ाइनिंग को नए आयाम दिए हैं। उन्हें प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक रिचर्ड एटनबरो की फ़िल्म गांधी के लिए सर्वश्रेष्ठ ड्रेस डिजाइनर के लिए देश का पहला आस्कर मिला।


1740 में मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन हो गया।

1788 में मैरी लैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।

1829 में यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नियंत्रण के लिए प्रेस कानून पारित कि

1847 में जार्ज बी वेशन अमेरिका के न्यूयार्क न्यायालय में जाने वाले पहले अश्वेत नागरिक बने।

1910 में इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।

1914 में अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत।

1932 में इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई।

1935 में रूस की राजधानी मॉस्को में पहली भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई।

1945 में इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या।

1956 में फ्रांस के आखिरी सैनिक ने वियतनाम छोड़ स्वदेश वापसी की।

 1964 में  जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।

1969 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1992 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का निधन

1995 में दक्षिण करिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 गों की मौत।

2001में अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने।

2003 में दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।

2008 में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के साथ छोड़कर इतिहास रचा।


2010 में विश्व प्रदर्शनी से पहले चीन ने एचआईवी, एड्स, अन्य यौन संचारित रोग और कुष्ठ रोगियों के देश में प्रवेश पर 20 साल से चले आ रहे प्रतिबंध को हटा लिया।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment