Thursday 19 April 2018

19 अप्रैल -भारत के पहले उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण हुआ

1975 में तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया। यह भारत का पहला वैज्ञानिक उपग्रह था।  इसका वजन 360 किलोग्राम था। से इसी नाम के पांचवी सदी के महान भारतीय खगोलशास्त्री के नाम पर नामित किया गया था। यह सोवियत संघ द्वारा कॉसमॉस – 3 एम प्रक्षेपण वाहन द्वारा कास्पुतिन यार से प्रक्षेपित किया गया था। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा निर्माण और अंतरिक्ष में उपग्रह संचालन में अनुभव प्राप्त करने हेतु बनाया गया था। 

1451 में बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
1770 में कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने
1775 में अमेरिका में क्रांति की शुरुआत हुई
1852 में कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1882 में प्रसिद्ध जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन का निधन।
1910 में हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आँखों से देखा गया।
1919 में अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।
1933 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने गोल्ड स्टैंडर्ड को छोड़ने की घोषणा की।
1936 में फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
1948 में च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।
1950 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी इस्तीफा देने वाले पहले कैबिनेट मंत्री बने।
1972 में बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
1989 में अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
2010 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने राष्ट्राध्यक्ष की असीम शक्तियां छीन लेने वाले 18 वें संविधान संसोधन विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून में तब्दील कर दिया।
2011 में क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दिया।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment