Friday 6 April 2018

06 अप्रैल - सुचित्रा सेन का जन्म हुआ

1931 में हिंदी और बांग्ला फिल्मों की मशहूर अदाकारा सुचित्रा सेन का जन्म बांग्लादेश के पबना में हुआ।  वह अभिनेत्री मुनमुन सेन की मां थी। चित्रपट पर उनकी खासतौर पर उत्तम कुमार के साथ अभिनय के कारण उनकी जोड़ी बंगाल में लोकप्रिय हुई। उन्होंने हिंदी बांग्ला की 61 फिल्मों में काम किया। 1975 में हिंदी फिल्म आंधी में उन्होंने यादगार भूमिका निभाई।  1978 में 'प्रोणोय पाश' करने के बाद सिनेमा की दुनिया को उन्होंने अलविदा कहा तो उसके बाद सार्वजनिक रूप से कभी नजर नहीं आईं।

 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई। इन्हें पहले आधिकारिक तौर पर ओलंपियाड खेलों के रूप में जाना जाता था। प्राचीन ओलंपिक खेलों का इतिहास क्योंकि यूनान से ही जुड़ा हुआ था इसलिए एथेंस को आधुनिक खेलों की शुरुआत के लिए भी उपयुक्त माना गया।

 1606 में राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।

 1672 में फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

 1906 में पहला एनीमेटेड कार्टून का कॉपीराइट किया गया।

 1909 में अमेरिकी नागरिक राबर्ट पियेरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।

 1912 में कैडिलॉक कंपनी ने अपनी कार में पहली बार इलेक्ट्रिक स्टार्टर शुरू किया।

 1917 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की ।

1919 में गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।

 1924 में इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया।

1942 में जापानी विमानों ने पहली बार भारत में हमला किया।

 1955 में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया ।

 1956 में पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म।

 1957 में सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

 1966 में भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जल डमरूमध्य तैर कर पार किया।

2009 में इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत।

 2010 में यूनिवर्सिटी आफ टोरंटो में कनाडाई तथा अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अपनी नई रिपोर्ट 'शैडो इन दी क्लाउडस' में दावा किया कि चीन के एक जासूसी ऑपरेशन के तहत चीनी हैकरों ने विभिन्न देशों के दूतावासों सहित भारतीय रक्षा मंत्रालय के कई अति गोपनीय दस्तावेजों में सेंध लगाया।

 2013 में इराक के बकूबा में चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती बम धमाके में 22 लोगों की मौत हो गई तथा 60 अन्य घायल हो गए।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment