Friday 13 April 2018

13 अप्रैल- जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ

1919 में दुनिया भर के सबसे नृशंस हत्याकांडों में शामिल अमृतसर का जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ। इसी दिन एक गोरे अफसर ने निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने के आदेश दिए थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 379 लोग मारे गए तथा 1200 से अधिक घायल हुए। जलियांवाला बाग़ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास एक छोटा सा बागीचा है। बाग में रौलेट एक्ट का विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी।

1699 में सिखों के दसवें गुरू गोबिंद सिंह ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की।

1772 में वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।

1796 में इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।

1890 में भारत की पहली फिंल्म 'श्रीपुंडलीकका निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म।

1939 में भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।

1941में तत्कालीन सोवियत संघ और जापान ने तटस्थता संधि पर हस्ताक्षर किए।

1944 में तत्कालीन सोवियत संघ और न्यूजीलैंड के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।

1960 में फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।

1970 में चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के र्इंधन टैंक में विस्फोट हुआ।
1980 में अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।

1984 में  भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।

1984 में कश्‍मीर में सियाचिन ग्‍लेशियर पर कब्‍जे के लिए सशस्‍त्र बलों का अभियान भारतीय सेना ने शुरू किया था।

1997 में अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

2013 में पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत।


  
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment