Sunday 22 April 2018

22 अप्रैल – लेनिन का जन्म हुआ

1870 में रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ था। लेनिन मार्क्सवाद से प्रेरित थे और इसी के आधार पर उन्होंने रूसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की। उनके नेतृत्व में रूसी क्रांति ने सिर उठाया। रुस में हुए बोलशेविक क्रांति से उन्हें व्यापक पहचान मिली। 1917 से 1924 तक वे रूस से शासनाध्यक्ष रहे। इसके कारण 1922 में सोवियत संघ की स्थापना हुई। उनका निधन 21 जनवरी 1924 को हुआ। 

1500 में पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।

1906 में यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।

1915 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1916 में हावड़ा में कानन देवी का जन्म हुआ। वे बांग्ला की प्रसिद्ध अभिनेत्रीगायिका और फ़िल्म निर्माता थीं। उनका मूल नाम 'कानन बालाथा। वे बांग्ला सिनेमा की पहली स्टार मानी जाती हैं।
1921 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से त्यागपत्र दिया।

1931 में मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1954 में सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।

1958 में एडमिरल डी कटारी भारतीय नौसेना के पहले प्रमुख बने।

1970 में दुनिया में पहली बार पृथ्‍वी दिवस मनाया गया। उसके बाद  22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी। अब इसे 192 देश मनाते हैं।
1974 में भारतीय लेखक चेतन भगत का जन्म हुआ। वे अपनी पुस्तक थ्री इडियट्स के लिए जाने जाते हैं।
1977 में आप्टिकल फाइबर केबल को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में इस्तेमाल किया गया।

1983 में अंतरिक्ष यान सोयूज टी-पृथ्वी पर लौटा।

1992 में मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।

2004 में उत्तरी कोरिया के रिंगचोन में पेट्रोलियम से लदी ट्रेनों की टक्कर हो जाने से 150 से अधिक लोगों की मौत हुई।

2012 में लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment