Monday 23 April 2018

23 अप्रैल - विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ

1564 में अंगरेजी के कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का जन्म इंग्लैंड के एक छोटे से शहर स्ट्रेटफोर्ड में हुआ था। उनके पिता का नाम जॉन शेक्सपियर और माता का नाम मैरी आर्डन था। मात्र 18 वर्ष की आयु में ही उनका विवाह हो गया उन्होंने 38 नाटक और 154 सॉनेट और दो लंबी कविताएं लिखीं। उन्हें इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि भी कहा जाता है। संयोग से उनकी मृत्यु की तारीख भी 23 अप्रैल 1616 है। 2016 में नाटककार की मृत्यु की 400 साल पूरे होने पर यूनाइटेड किंगडम के साथ ही पूरे विश्व में उन्हें खास तौर पर याद किया गया।

1660 में स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
1661 में ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय की लंदन में ताजपोशी हुई।
1751 में ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट भमटो का जन्म हुआ।
1774 में ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराया और रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
1858 में प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानी और महानायक वीर कुंवर सिंह की मृत्यु हो गई। वे अस्सी साल की उम्र में आखिरी दम तक बहादुरी से लड़ाई करते रहे .1857 की क्रांति में भी न्होंने शामिल होकर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। बाबू कुंवर सिंह ने रीवा के जमींदारों को एकत्र किया और उन्हें अंग्रेजों से युद्ध के लिए तैयार किया। उनका जन्म 1778 में हुआ था। 
1891 में रूस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
1908 में डेनमार्कजर्मनीब्रिटेनफ्रांसहालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किए गए ।
1935 में यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
1949 में चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की
 1968 में मशहूर गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन।
1984 में वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया अमेरिका की स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने एड्स वायरस खोज की घोषणा की
1985 में कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया तीन महीने के विरोध के बाद यह कोक वापस ले लिया गया
1992 में प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक एवं भारत रत्न से सम्मानित सत्यजीत रे का निधन हुआ।
2005 में यूट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया।
2013 में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा। उन्होंने यह शतक आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की ओर से खेलते हुए पुणे के खिलाफ जमाया।
2014 में लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में 60 लोग मारे गए और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment