Tuesday 10 April 2018

10 अप्रैल – आर्य समाज की स्थापना हुई


1875 में स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की। आर्य समाज एक हिन्दू सुधार आंदोलन है जिसकी स्थापना स्वामी दयानन्द सरस्वती ने में बंबई में मथुरा के स्वामी विरजानंद की प्रेरणा से की थी। यह आंदोलन पाश्चात्य प्रभावों की प्रतिक्रिया स्वरूप हिंदू धर्म में सुधार के लिए प्रारंभ हुआ था।आर्य समाज वेदों को प्रमुखता देता है और मूर्ति पूजा प्रबल का विरोध करता है।

1816 में संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।

1847 में पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म हुआ।


1866 में हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।

1887 में राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।

1889 में राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।

1894 में भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का जन्म राजस्थान के पिलानी शहर में हुआ।


1959 में जापान के तत्कालीन युवराज आकिहितो ने मिचिको से शादी की।

1963 में पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई

1973 में पाकिस्तान ने पुराने संविधान को निरस्त किया ।

1982 में भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण।

1995 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और देश के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन।

1999 में  भारती और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स का विधिवत गठन किया ।

2000 में पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।

2003 में इराक पर अमेरिका का कब्जा।

2008 में सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के छात्रों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को संवैधानिक करार दिया।

2010 में पोलैंड वायु सेना का टू-154एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त।

2016 में केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment