Tuesday 3 April 2018

03 अप्रैल – निर्मल वर्मा का जन्म हुआ

1929 में मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म शिमला में हुआ। निर्मल वर्मा हिन्दी के आधुनिक कथाकारों में एक मूर्धन्य कथाकार और पत्रकार थे। शिमला में जन्मे निर्मल वर्मा को मूर्तिदेवी पुरस्कारसाहित्य अकादमी पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान पुरस्कार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनका निधन 25 अक्तूबर 2005 को हुआ।
मुख्य कृतियां-  कहानी संग्रह : परिंदे (1958), जलती झाड़ी (1965), पिछली गर्मियों में (1968), बीच बहस में (1973), कौवे और काला पानी (1983), सूखा तथा अन्य कहानियाँ (1995). उपन्यास : वे दिन (1958), लाल टीन की छत (1974), एक चिथड़ा सुख (1979), रात का रिपोर्टर (1989), अंतिम अरण्य (2000). यात्रा वृत्तांत : चीड़ों पर चांदनी (1962)
 1680 में पश्चिम भारत में मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी की रायगढ में मृत्यु हुई।

1858 में ब्रिटिश सेना ने ह्यूरोज की अगुवाई में झांसी पर अधिकार कर लिया। 
1890 में जर्मनी के चांसलर और 19वीं शताब्दी के एक सशक्त नेता बिस्मार्क कोजर्मनी के शासक वेल्हेल्म द्वितीय ने पदमुक्त कर दिया। बिस्मार्क ने वर्ष 1871 में जर्मनी के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1903 में समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी कमला देवी चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
1914 में भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का अमृतसर में जन्म।

1922 में जोसेफ स्टालिन को सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया। 

1933 मे  विश्व की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उडान भरी।
1942 में जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
1949 में  अमेरिका ,ब्रिटेन,फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1962 में  भारत की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का जन्म हुआ।
1987 में प्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" का न दिल्ली में निधन हुआ
1999 में  भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण।
2000 में  ब्रिटेन में एक विवादास्पद नियम लागू किया गयाजिसमें यह कहा गया कि ब्रिटेन में शरण लेने वालों को कपड़े और खाने की चीजें खरीदने के लिए सरकार से कूपन खरीदने होंगे।

2001 में संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुंचे।
2007 में नई दिल्ली में 14वां सार्क सम्मेलन शुरू हुआ।

2010 में  एप्पल का पहला आईपेड बाजार में आया।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment