Saturday 7 April 2018

07 अप्रैल - पंडित रविशंकर का जन्म हुआ

 1920 में पंडित रवि शंकर का जन्‍म वाराणसी में हुआ था। उनका पूरा नाम पंडित रवीन्द्र शंकर चौधरी था। उनकी मृत्यु 11दिसम्बर, 2012 को अमेरिका के सैन डियागो में हुई।  विश्व में भारतीय शास्त्रीय संगीत की उत्कृष्टता के सबसे बड़े नाम थे। पण्डित रविशंकर ने सितार के माध्यम से रागों को इनकी बारीकी से समझा और उन्हें अपने वादन से पूरे विश्व को सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। एक सितार वादक के रूप में उन्होंने ख्याति अर्जित की। रवि शंकर और सितार मानो एक-दूसरे के लिए ही बने हों। वह इस सदी के सबसे महान संगीतज्ञों में गिने गए। रविशंकर को देश से ज्यादा विदेशों में प्रसिद्धि मिली। उन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था।

1509 में फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1795 में फ्रांस ने मीटर को लंबाई मापने के लिए मुख्य पैमाने के रूप में स्वीकार किया।

1827 में ब्रिटिश रसायनशास्‍त्री जॉन वाकर ने माचिस की बिक्री शुरू की।

1919 में बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई

1921 में क्रांतिकारी नेता सन यात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।

1935 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक शंकर आबाजी भिसे का निधन हो गया।

1939 में इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
1940 मे बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।

1942 में हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता जितेंद्र का जन्‍म हुआ। उनकी पहली फिल्म सेहरा थी।

1948 में संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य मामलों की एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी, इसीलिए आज के दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

1954 में हांगकांग एक्टर व मार्शल आर्टिस्ट जैकी चैन का जन्म हुआ।

1969  में अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म।

1978 में अमरीका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकांस और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी।

1999 में व्यापार संगठन ने यूरोपीय संघ और अमरीका के बीच केले के व्यापार को लेकर लंबे समय से जारी विवाद को खत्म करते हुए अमरीका के पक्ष में फैसला सुनाया।

2000 में भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपये के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया था।

2010 में अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बादगिस में सैन्य कार्रवाई में 27 और दक्षिणी क्षेत्र में नाटो के हवाई हमले में चार आतंकवादि तथा चार नागरिक मारे गए। 

2012 में सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment