Friday 20 April 2018

20 अप्रैल - पन्नालाल घोष को याद करें

1960 में प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन हुआ। उनका जन्म 24 जुलाई 1911 को बांग्लादेश के बारीसाल में हुआ था। उनके पिता अक्षय कुमार घोष सितारवादक थे। उनका मूल नाम अमल ज्योति घोष था। वे अलाउद्दीन खान के शिष्य थे। पंडित पन्नालाल घोष बांसुरी के मसीहा नयी बांसुरी के जन्मदाता माने जाते हैं। वे भारतीय शास्त्रीय संगीत का युगपुरुष थे जिन्होंने लोक वाद्य बांसुरी को शास्त्रीय के रंग में ढालकर शास्त्रीय वाद्य यंत्र बना दिया। उन्होने कई फिल्मों में भी बांसुरी बजाई थी।

1592 में अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म हुआ

1712 में जहांदर शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

1777 में न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।

1857 में पंजाब और पहाड़ी रियासतों में शुरू हुई आजादी की पहली लड़ाई का बीज कसौली में बोया गया।

1878 में उर्दू भाषा के जनक मौलवी अब्दुल हक का जन्म हुआ

1888 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत।

1889 में जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म।

1912 मे काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन हुआ।

1939 में जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के पचासवें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।

1946 में संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ़ नेशन्स भंग की गई।

1953 में 20 अप्रैल को कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था।  रिहा होने वाले 100 संयुक्त राष्टृ सैनिकों में 12 ब्रितानी, 30 अमरीकी, 50 दक्षिण कोरियाई, चार तुर्की और एक फ़िलिपीन्स के सैनिक थे।

1972 में अपोलो 16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चाँद पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।

1978 में सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिरा दिया।

1997 में इंद्र कुमार गुजराल भारत के ।2वें प्रधानमंत्री बने।

1999 में अमरीकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाई स्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुंध गोलीबारी में 25 लोगों को मार दिया था।

2018 में जस्टिस राजेंद्र सच्चर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। वे सच्चर समिति की रिपोर्ट के लिए जाने जाते हैं।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment