Monday 16 April 2018

16 अप्रैल - भारत में पहली रेल चली

1853 में भारत में पहली यात्री रेल चली। हालांकि इससे पहले मालगाड़ियों का संचालन हो चुका था। पहली ट्रेन बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन और ठाणे के बीच ब्राडगेज की पटरियों पर रेल चली। इस दिन मुंबई में 'सार्वजनिक अवकाशकी घोषणा की गई थी। दोपहर 3:30 पर मुंबई के बोरीबंदर स्टेशन से 21 मील (34 किमी) दूर स्थित ठाणे स्टेशन के लिए रेलगाड़ी रवाना हुई। यह एशिया महाद्वीप की पहली रेल थी। इस रेल मे कुल 400 यात्री बैठ सकते थे। इस रेल मे कुल 14 बोगियां थी। 


1844 में फ़्रांस के लेखक और कवि ऐनाटल फ्रैंकस का पेरिस में जन्म हुआ। उन्हें आरंभ से ही शायरी और सहित्य से लगाव पैदा हो गया। थोड़े ही समय में उन्होंने भारी ख्याति प्राप्त कर ली। उनकी कई काव्य रचनाएं हैं।
1889 में महान हसोड़ प्रतिभा चार्ली चैप्लिन का जन्म हुआ। उन्होंने हंसी की नई विधा शुरू की।  बचपन में उन्होंने ड्रामे में काम किया और धीरे धीरे ख्याति की सारी सीमाएं पार करते चले गए। चैपलिन जवानी में अमरीका चले गए और 1915 से फिल्मों का लेखन और निर्दोशन आरंभ कर दिया। समाज के वंचित और दरिद्र वर्ग की सहानुभूति पर आधारित और आलोचक फिल्में बनाने के कारण चैपलिन को अमरीकी सरकार के क्रोध का सामना करना पड़ा सन 1952 ईसवी में अमरीकी सरकार ने उन्हें देशनिकाला देने का आदेश जारी कर दिया।
1919 में महात्मा गांधी ने जलियांवाला बाग़ हत्याकांड में जो लोग मारे गए थे उन सभी को श्रद्धांजलि देने के लिए दिन उपवास की ओर प्रार्थना की घोषणा की।

1922 में  इटली में रूस और जर्मनी के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों देशो का रिश्ता सुधारने और एक दूसरे का साथ देने के लिए किया गया था।

1925 मे सोफिया चर्च पर हमला हुआ था जिसमे करीब 150 लोग मारे गए थे।

1945 
में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुसी।

1948
में फ़िलिस्तीन में सशस्त्र ज़ायोनियों ने तेल लेतफ़िन्सकी शरणार्थी शिविर पर आक्रमण करके 90 फ़िलिस्तीनियों को मार डाला और दसियों अन्य को घायल कर दिया। 
1964 मे ब्रिटेन मे हुए हादसो मे द ग्रेट ट्रेन रॉबरी मे 12 लोग शामिल थे इन 12 लोगो को गिरफ्तार कर 307 साल की सज़ा सुनाई गई।

1970 में यूरोपीय देश फ्रांस में बर्फीले तूफान से 70 लोगों की मौत।
1980 में अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1988 में ख़लीलुल वज़ीर नामक विख्यात फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ता की ज़ायोनी शासन के लोगों ने टयूनिशिया में हत्या कर दी। वे बड़े ही देशभक्त फ़िलिस्तीनी थे।
1992 में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने इस्तीफा दिया।
1997 में  मक्का से दस किलोमीटर दूर मेना में एक गैस सेलेन्डर फटने से भीषण आग लग ग जिसके कारण 343 जायरीन मारे गए और 1290 घायल हुए। इसके अतिरिक्त 70 तंबू जलकर राख हो ग
2004 में भारत ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 में मात दी।
2008 में लंदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment