Wednesday 18 April 2018

18 अप्रैल - विनोबा जी ने भूदान आंदोलन आरंभ किया

1950 में विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गांव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की। आजादी के बाद अपनी तरह का यह अनूठा आंदोलन था जिसमें अमीर किसानों से जमीन दान में लेकर गरीबों में दी जा रही थी। विनोबा जी ने ये आंदोलन देश के कई राज्यों में चलाया। हालांकि कई लोग इस आंदोलन की सफलता पर सवाल भी उठाते हैं।

1612 में मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।

1906 में सेन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत।

1916 में हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म हुआ।

1917 में महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।

1930 में क्रांतिकारी सूर्य सेन उर्फ मास्टर दा और इंडियन रिपब्लिकन आर्मी के 62 लोगों ने चटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।

1948 में नीदरलैंड के हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।

1955 में जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन की 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में मृत्य़ु हो गई थी।

1955 में बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

1971 में सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।

1978 में प्रख्यात लेखक खुशवंत सिंह के पिता शोभा सिंह का निधन हो गया। 

1996 मे काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भून दिया था।

2001 में भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद हुए थे।

2002 में साल 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।

2008 में पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।

2008 में भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन और ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment