Sunday 29 April 2018

29 अप्रैल : राजा रवि वर्मा का जन्म हुआ

1848 में सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म केरल के किलिमानूर में हुआ। वे भारत के विख्यात चित्रकार थे। उन्होंने भारतीय साहित्य और संस्कृति के पात्रों का चित्रण किया। उनके चित्रों की सबसे बड़ी विशेषता हिंदू महाकाव्यों और धर्मग्रन्थों पर बनाए गए चित्र हैं। हिन्दू मिथकों का बहुत ही प्रभावशाली इस्‍तेमाल उनके चित्रों में दिखता हैं। वडोदरा (गुजरात) स्थित लक्ष्मी विलास महल के संग्रहालय में उनके चित्रों का बहुत बड़ा संग्रह है।

1236 में दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश का निधन हुआ।
1639 में दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 
1661 में चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
1813 में अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
1903 में कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में हुए भूस्खलन से 70 लोगों की मौत हुई।
1930 में ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन की सेवा शुरू हुई।
1939 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
1945 में जापान की सेना ने रंगून छोड़ा।
1978 में अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने घोषणा किया कि उसने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है।
1991 में बंगलादेश के चटगांव में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
1992 में  अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दंगे भड़क गए।
1993 में पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया था और उसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगाया गया था।
1997 में रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
1999 में बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
2005 में सीरिया की अंतिम फौजी टुकड़ी लेबनान से रवाना हुई।

2006 में पाकिस्तान ने हत्फ़-का परीक्षण किया।
2011 में लंदन का ऐतिहासिक चर्च वेस्टमिनस्टर एबे ब्रिटिश शाही परिवार की शादी का गवाह बना। प्रिंस विलियम की शादी केट मिडिलटेन के साथ हुई।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment