Saturday 14 April 2018

14 अप्रैल - बाबा साहेब आंबेडकर का जन्म हुआ

1891 में भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ। भीमराव रामजी आंबेडकर बाबा साहेब के नाम से लोकप्रियभारतीय विधिवेत्ताअर्थशास्त्रीराजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे। आंबेडकर के पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का भीमाबाई था। अपने माता-पिता की चौदहवीं संतान के रूप में जन्में भीमराव म्बेडकर जन्मजात प्रतिभा संपन्न थे।  उनका जन्म महार जाति में हुआ था जिसे लोग अछूत और बेहद निचला वर्ग मानते थे। 

 1563 में सिखों के दसवें गुरू अर्जुन देव का जन्म हुआ।
1659 में औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।
1849 में यूरोपीय देश हंगरी ने आस्ट्रिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की और लुईस कोसुथ को अपना नेता चुना।
1865 अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन की हत्या हुई। अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन को वाशिंगटन के 'फोर्ड थियटरमें उस समय गोली मार दी गई , जब वोआवर अमेरिकन कज़िननाटक देखकर लौट रहे थे।
1912 में टाइटेनिक जहाज की हिमखंड से टक्कर हुई। इसके एक दिन बाद यानी 15 अप्रैल को वह पानी में डूब गया। कई दशकों तक इसके मलबे की तलाश चली आखिरकार 1985 में समुद्र तल से करीब चार किलोमीटर नीचे पड़ा इसका मलबा ढूंढ लिया गया। जहाज पर मौजूद 1,517 लोगों की मौत हो गई। 1911 में बना टाइटैनिक अपने समय का सबसे बड़ा जहाज था इसे बनाने में 15 हजार लोगों की मेहनत लगी थी
1919 में ऑस्ट्रिया के साशक को देश निकाला देकर स्वीटजरलैंड भेज दिया गया।
1944 में मुंबई के बंदरगाह में हथियारों से भरे जहाज में विस्फोट हुआ, 1200 से अधिक मरे।
1962 में भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंत्रक एम विश्वेशरैया का निधन।
1981 में पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया-वापस धरती पर लौटा।
1985 में भारत के राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन का हाई पावर ट्रांसमीटर पर प्रसाररित किया जाने लगा।
1988 में तत्कालीन सोवियत संघअमेरिकाअफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अफगानिस्तान की संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
2010 में चीन के चिंगहाई प्रांत में 6.9 की तीव्रता के भूकंप से कम से कम दो हजार लोगों की मौत हो गई।
2013 में सोमालिया के मोगादिशू में आतंकवादी हमले में 20 मरे।

  
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment