Friday 27 April 2018

27 अप्रैल - महान अभिनेत्री जोहरा सहगल का जन्म हुआ

1912 में महान अभिनेत्री जोहरा सहगल का जन्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नवाब परिवार में हुआ। जोहरा सहगल ने कामेश्वर सहगल से विवाह किया था। उन्होंने दुनिया भर की दर्जन से ज्यादा भाषाओं की फिल्मों में अभिनय किया। उनका निधन 102 साल की उम्र में दिल्ली में हुआ। पृथ्वीराज कपूर के साथ काम करने वाली जोहरा ने रणवीर कपूर तक के साथ अभिनय की पारी खेली। वे रवि शंकर के बैले का भी हिस्सा रहीं।

1526 में मुगल शासक बाबर दिल्ली का नया सुलतान बना।

1662 में नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।

1748 मुगलशासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन हुआ।

1805  में अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।

1940 में नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।

1941 में  द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस में प्रवेश किया।

1960 में बांग्ला लेखक राजशेखर बासु का निधन हो गया।

1967 में अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1972 में अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौट आया।

1984 में लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले कब्जे का अंत हुआ और वहां बंधक बनाए गए लोग चल कर बाहर आ गए।

1989 में बांग्लादेश में भीषण तूफान से 500 लोगों की मौत हो गई।

1993 में अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस 32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत हो गई।

2009 में हिंदी फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फिरोज खान का निधन हो गया।

2011 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद अपने जन्म प्रमाण पत्र की प्रति जारी की।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment