Wednesday 25 April 2018

25 अप्रैल – स्वेज नहर की खुदाई आरंभ हुई

1859 में स्वेज नहर की खुदाई आरंभ हुई। दस वर्ष के निर्माण के बाद 17 नवम्बर वर्ष 1869 को स्वेज नहर को खोला गया। स्वेज नहर लाल सागर और भूमध्य सागर को संबंद्ध करने वाली एक नहर है। एक फ्रांसीसी इंजीनियर फर्डीनेण्ड की देखरेख में स्वेज नहर का निर्माण शुरु हुआ था। यह नहर आज 165 किलोमीटर लंबी, 48 मीटर चौड़ी और 10 मीटर गहरी है। स्वेज नहर जलमार्ग में जलयान 12 से 15 किमी प्रति घंटे की गति से चलते है। इस नहर को पार करने में सामान्यता 12 घंटे का समय लगता है।

1678 में फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा कर लिया।

1867 में  जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।

1905 में दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।

1919 में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म हुआ था। 

1925 में पॉल वान हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गए।

1954 में बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।

1957 में सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।

1975 में तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1980 में अमरीकी सेना का तेहरान में अमरीकी दूतावास में बंघकों को छुड़ाने की कोशिश नाकामयाब हुई।

1981 में जापान के सुरूगा में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गए।

1982 में दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।

1983 में जर्मन पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की विवादास्पद डायरी की पहली किस्त छापी थी।

2005 में जापान के अमागासाकी में एक रेल दुर्घटना में 107 लोग मारे गए।

2013 में ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 सालों के अंतराल के बाद दोबारा खोला।

2018 में कथावाचक आसाराम बापू को नाबालिग से बलात्कार मामले में मृत्यु तक उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment